फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए मिला एक लाख का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल को बुधवार को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए एक लाख रुपये का सामान मिल गया। इसमें ब्लेड, सीरिंज, दवाएं और दस्तानों समेत अन्य सामान शामिल हैं। अब अस्पताल में नियमित रूप से मोतियाबिंद की सर्जरी होगी। डॉक्टरों को सामान के अभाव में सर्जरी नहीं रोकनी पड़ेगी। इस माह अब तक मोतियाबिंद की आठ सर्जरी हुई है। 13 सितंबर से अब तक 40 सर्जरियां हो चुकी हैं। पिछले कई माह से सामान के अभाव में सर्जरी करने में अवरोध पैदा हो रहे थे। डॉक्टर पर बाहर से सामान मंगवाने के आरोप भी लग रहे थे। इस बार सिविल सर्जन ने डिमांड भेजने में पारदर्शिता लाने के लिए सामान की ऑनलाइन डिमांड भेजी थी। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को मोतियाबिंद की सर्जरी बढ़ाने का निर्देश दिया है। सामान के अभाव में सर्जरी कम हो रही थी। पिछले साल डॉक्टर महज 96 सर्जरी हर कर सके थे।
विज्ञापन

सर्जरी के लिए अस्पताल में एक लाख के सामान मंगवाए गए हैं। सर्जरी के लिए लेंस, ब्लेड, सीरिंज एवं दस्तानों समेत अन्य सामान आ चुके हैं।
- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें