समालखा। एलएनटी कालेज ऑफ एजूकेशन मछरौली में बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। पास हुए भावी शिक्षकों को डिग्री वितरित की गई। मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे नई दिल्ली से एनआरसी-एनसीटीई के अध्यक्ष प्रो. बनवारी लाल ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है। इसमें अच्छी शिक्षा के बगैर आगे निकल पाना संभव नहीं है। युवा अच्छी व उच्चतम शिक्षा हासिल करें और सफल नागरिक बनें। हर युवा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए मेहनत करें।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीआरएसयू जींद के डीन डॉ. आनंद मलिक और डीन शिक्षा संकाय एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप नारा मौजूद रहे। कालेज की चेयरमैन मीनाक्षी गुप्ता एवं सचिव सुशील गुप्ता ने उनका स्वागत किया। कॉलेज की चेयरमैन ने कहा कि एक शिक्षक ही बच्चे के असल जीवन की शुरुआत करता है। वह ही पढ़ाई के साथ अच्छाई एवं बुराई का ज्ञान कराता है। आप अच्छे शिक्षक बनकर समाज को शिक्षित करने का काम करें। सचिव सुशील गुप्ता ने शिक्षा के साथ मेहनत कर आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर मैनेजर डॉ. राकेश धीमान, प्राचार्य डॉ. आरडी भारती, डॉ. राजेश भारद्वाज और अमित आदि मौजूद रहे।