इसराना। परढाना रोड स्थित कंबल की एक फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिससे लाखों का तैयार व कच्चा माल जल कर राख हो गया।
परढाना रोड पर कंबल फैक्ट्री के पीछे वाले गोदाम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। गनीमत ये रही कि आग लगने के वक्त गोदाम में कोई नहीं था। जिससे कोई जानी नुकसान नहीं होने की सूचना है।
आग लगने की सूचना पर सनसनी मच गया। फैक्ट्री में मौजूद दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग ज्यादा फैलने से दो दमकल गाड़ियों से काबू नहीं पा गया तो जिला मुख्यालय से पहुंची चार दमकल गाड़ियां मंगाई गई और उनकी मदद से आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
माना जा रहा है कि आग लगने की वजह बिजली शॉर्ट सर्किट है। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है।