फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ लाखों का सामान उड़ाया

Tue, 18 Mar 2014 10:29 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। होली के दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चोरों ने बरसत रोड चुंगी स्थित एक बंद मकान को निशाना बना लिया और पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। शिकायतकर्ता उस रात होली पूजन को अपने पैतृक गांव गया था।
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। थाना शहर के अंतर्गत बरसात रोड चुंगी के पास होली की रात को बंद मकान में चोर घुस गए। इसके अगले दिन सुबह मकान के ताले टूट पास पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दिनेश कुमार को दी। जिसके बाद वह घर पर पहुंचा।

सूचना मिलने पर सेक्टर-छह/सात चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। दिनेश कुमार ने बताया कि वह एयरटेल में नौकरी करता है और मूल रूप से बादली, झज्जर का रहने वाला है। वह बरसत रोड चुंगी के पास किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ होली पूजन को लेकर अपने पैतृक गांव चला गया था और रात को वहीं पर रुक गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पास पड़ोस के लोगों ने मकान के दोनों ताले टूटे होने की सूचना दी। जिसके बाद वह घर पर पहुंचा। उसने बताया कि चोर मकान के दोनों ताले तोड़कर अंदर घुस गए और यहां पर सेफ का भी ताला तोड़ दिया। चोर मतकान से सोने की चार चूड़ी, दो अंगूठी, एक चेन व गले का एक हार, दो गैस सिलेंडर व इंवर्टर बैटरी समेत नए कपड़े चोरी कर ले गए।

उसने बताया कि चोरों ने एक ही रात में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान कर दिया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

पुलिस पीआरओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस बरसत रोड मकान में चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने इसमें मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें