फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सभी विस क्षेत्रों में मनाया जाएगा सुशासन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के सभागार में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौहान ने की।
विज्ञापन

इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला प्रमुख, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों के अलावा मंडल प्रभारियों ने भी भाग लिया। मंच संचालन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सोनी ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रामेश्वर चौहान ने कहा कि अनुशासन में अद्भुत शक्ति होती है। भाजपा जहां विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, वहीं विश्व की सबसे अनुशासित पार्टी भी है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें अंत्योदय की भावना और सुशासन के साथ विकास कार्य करवा रही हैं और आध्यात्मिक एवं धार्मिक राष्ट्र की धरोहरों को भी सुरक्षित बनाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के सेक्टर छह कार्यालय पर मनाया जाएगा और जिले में बूथ स्तर पर भी यह कार्यक्रम किया जाएगा।
इसी प्रकार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस भी मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इसी प्रकार 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर पर भी किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें।
आगामी 26 दिसंबर को उनकी याद में पूरे भारत में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। बैठक में पूर्व पार्षद रविंद्र भाटिया, अनिल मदान, लोकेश नांगरू, डॉ. हेमा रमन, प्राण रत्नाकर व राजेश शर्मा मौजूद रहे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें