फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोल्डन ब्वाॅय नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर का शादी रिसेप्शन 25 को, करनाल का होटल किया बुक

विज्ञापन
पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ उनके आवास पर ओलंपियन नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर। स्रोत : सो
विज्ञापन
पानीपत। गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी का रिसेप्शन 25 दिसंबर को करनाल के द एडन जन्नत हाॅल में होगा। परिवार ने उनके रिसेप्शन को भी खास बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। परिवार ने सगे प्यारे और नजदीकियों को निमंत्रण दिया है, इसके साथ रिसेप्शन को भी शादी की तरह सीमित रखने का फैसला लिया है। परिजनों ने शादी के कार्ड लोगों में बांटे हैं। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के फोटो नीरज चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किए हैं।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी, 2025 को टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी की थी। उन्होंने इसकी घोषणा 19 जनवरी, 2025 को सोशल मीडिया पर की थी। यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी, इसमें गोपनीयता बरती गई थी। परिवार इसी गोपनीयता के बीच उनका रिसेप्शन करने की तैयारी में है। इसके लिए पिछले एक महीने से तैयारी में लगे हुए थे। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह सामने आया है। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि दोनों की शादी के बाद रिसेप्शन की रस्म बाकी थी। इसको पूरा किया जाएगा।


दो बार जीत चुके पदक
पानीपत के खंडरा गांव के नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ था। वे ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंक खिलाड़ी हैं। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैंपियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। नीरज चोपड़ा को मार्च 2022 में पदमश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया। उन्होंने 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में भाला फेंक में मानक माने जाने वाले 90 मीटर की दूरी हासिल की। नीरज ने अपना भाला 90.23 मीटर तक फेंका और ऐसा करने वाले एशिया के तीसरे और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बने थे। नीरज ने पेरिस ओलंपिक-2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें