फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वर्ण पदक विजेता पायल को किया सम्मानित

Sat, 04 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
​खिलाड़ी पायल को सम्मानित करते मुख्याति​थि व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली कलां गांव की खिलाड़ी पायल ने शॉट पुट में नार्थ जोन जूनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित की गई थी। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने पायल के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य तिथि भाजपा नेता विपिन पांचाल ने पायल का माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। वह शिक्षा के साथ ही खेलोंं में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। खेल को खेल की भावना से खेलते हुए आगे बढे़ और खेलो में पदक हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन करे। इस मौके पर पायल के पिता सुरेश साभरवाल, माता कविता, भगता त्यागी, नरेश, सुनील, राजबीर, प्र‎वीन, राजेश, नरेश, संदीप व बलवान मौजूद रहे। ‎
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें