पानीपत। सनौली रोड से एक रिपेयर और स्पेयर पार्ट की दुकान में चोरों ने हजारों रुपये की नकदी, कीमती सामान और स्पेयर पार्ट चोरी कर लिए गए। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना चांदनी बाग पुलिस को प्रेम कुमार वासी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 12 ने बताया कि उसकी सनौली रोड पर एक रिपेयर और स्पेयर पार्ट की दुकान है। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर चला गया था। शुक्रवार सुबह दुकान खोली तो मोटरसाइकिल रिपेयर के नए स्पेयर पार्टस, नई बैट्रियां, इंजन ऑयल के डिब्बे, 17 हजार रुपये कैश और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ मिला। किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। प्रेम ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की फरियाद की है। पुलिस अब मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।