पानीपत। शहर के जिंदल नर्सिंग हाेम के पास वीरवार रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल सवार एक युवक से दो बदमाशाें ने सुएं से हमला कर डेढ़ ताेले सोने की चेन और लैपटाॅप लूट लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। देवी मूर्ति कॉलोनी के मदन आहुजा ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह वीरवार रात करीब 10 बजे जिंदल नर्सिंग हाेम के पास दो युवकों ने उनसे लूट की, कमर में सुएं से वार भी किए। थाना शहर पुलिस के प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को जिंदल नर्सिंग होम के नजदीक एक युवक से लूट होने की सूचना मिली थी। ब्यूरो
ईओ आवास का जेसीबी से होता ध्वस्तिकरण। संवाद