पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र से एक युवती घर से लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। बड़ी लड़की सोमवार शाम को कहीं पर चली गई है। उसको आशंका है कि उसका अपहरण कर लिया है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश शुरू कर दी है। उसको जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।