फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवती ने दी जान

Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान युवती ने शुक्रवार को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से उतारा। जानकारी के अनुसार ज्योति निवासी टोहाना, जींद पिछले कुछ समय अपने मायके अमर भवन चौक पानीपत में रह रही थी।  ज्योति काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह न तो किसी से बात करती थी और न ही किसी को अपनी परेशानी के बारे में बताती थी। शुक्रवार को ज्योति ने अपने कमरे में जाकर चुन्नी से पंखे पर फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने खिड़की से देखा तो ज्योति फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने सूचना के बाद मृतका को फंदे से उतारा। किला चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें