फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हनीट्रैप: सरपंच से इंस्टा पर दोस्ती, घूमाने की जिद पर अड़ी युवती, हम बिस्तर होने के बाद ऐंठे लाखों

Mon, 23 Dec 2024 08:08 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने गांव के सरपंच से दोस्ती कर ली। दोस्ती के बाद बात आगे बढ़ी और सहमति से शारीरिक संबंध बने। इसके बाद असली खेल शुरू हुआ। युवती ने सरपंच को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए। 
विज्ञापन
as crime - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। घरौंडा क्षेत्र के एक गांव के सरपंच से मुखीजा कॉलोनी की एक युवती ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सरपंच पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की गई। पांच लाख रुपये वसूल लिए गए। सरपंच ने खुद को हनीट्रैप में फंसा देख इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। इनसे साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी आरोपी युवती खुद को बेकसुर बताते हुए चीख चीख कर अपनी बेगुनाई की बात साबित करने की कोशिश कर रही है। युवती ने पुलिस पर ही उसे फंसाने के आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसके पास पैसे रखकर उसको फंसाया है। 

विज्ञापन


पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने  जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। घरौंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम पर पानीपत की एक युवती से दोस्ती हुई थी।  महिला ने उससे पानीपत के सेक्टर-18 में मुलाकात की। दोनों ने वहा एक रेस्टोरेंट में चाय पी। इसके बाद महिला ने उसे कहा कि उसे कही बाहर घुमाने ले चलो। वह बार-बार बाहर घुमाने का ऑफर करती रही। 21 दिसंबर को वह पानीपत के एक गांव निवासी अपने दोस्त के साथ गाड़ी से गुरुग्राम जा रहा था। रास्ते में उसके पास युवती का फोन आया कि उसे भी गुरुग्राम घूमने चलना है। युवती उनको सेक्टर-12 के कट पर मिली। वहां से वह कार में सवार होकर गुरुग्राम चले गए।

गुरुग्राम वह तीनों मेदांता अस्पताल के पास दोस्त के कमरे पर चले गए। रात को वह वहीं पर रुकी। उनके बीच सहमति से शारीरिक संबंध बने। सुबह वे वहां से पानीपत के लिए निकले। युवती ने अपनी सहेली मुखीजा कॉलोनी निवासी शीतल, शालू व अजय को टोल प्लाजा के पास बुला लिया। सुबह करीब 11 बजे जब वे पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे तो दो लड़कों ने उनकी कार के आगे अपनी कार खड़ी कर उनकी गाड़ी रोक दी।

दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की दी धमकी

महिला ने अपनी महिला दोस्त को अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। दोनों लड़कों ने उसकी कार की चाबी छीन ली। इसके बाद वे उसे मॉडल टाउन थाने ले गए। यहां पर शीतल ने अपने दोस्त अजय उर्फ राजेश को फोन कर बुला लिया। इसके बाद उन सभी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। साथ ही दस लाख रुपये की मांग की। 
 

आठ लाख रुपये में बनी सहमति

दोनों पक्षों में आठ लाख रुपये में सहमति बन गई। उसने एक लाख रुपये अजय के खाते में भेज दिए। चार लाख रुपये उसने नकद महिला को दिए। इसके बाद वह बिना शिकायत दिए पुलिस थाने से चली गई। तीन लाख रुपये अगले दिन देने की बात हुई थी। खुद को हनीट्रैप में फंसा देख पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अब इनसे साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए हैं। बाकी के तीन आरोपियों की धरपकड जारी है। 
 
विज्ञापन

युवती बोली- मेरा रेप हुआ, मुझे ही फंसा दिया

पत्रकारवार्ता में लाई गई युवती अचानक चिल्लाने लगी। वह बार बार कह रही थी कि उसे फंसाया जा रहा है। उसको शराब पिलाकर तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके कमरे में खुद पैसे रख उसको फंसाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलीभगत कर उसे फंसाया है। उसको न्याय दिलाओ, उसका विश्वास करो उसके साथ गलत हो रहा है। दो दिन से उसका मेडिकल तक नहीं कराया गया। इसके बाद महिला को पुलिस पीसीआर में मेडिकल के लिए ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें