फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों को तोहफा, उद्यमियों को आश्वासन

Thu, 24 Oct 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक दिन के दौरे में जहां वकीलों के लिए लिफ्ट लगाने, लाइब्रेरी के लिए लाखों रुपये देने की घोषणा की। वहीं, उद्यमियों को हैंडलूम पर वैट समाप्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सांसद ने रेस्ट हाउस में सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो एसडी विद्या मंदिर में उद्यमियों से बातचीत की। इसके अलावा कोर्ट चैंबर में वकीलों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचेे। इसके अलावा कई नेताओं के यहां चाय की चुस्की लेकर नजदीकियां बढ़ाईं। वे सुबह से लेकर देर शाम तक पानीपत में रहे।  

वकीलों को लिफ्ट और लाइब्रेरी
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वकीलों के सम्मान समारोह में वकीलों के चैंबर में लिफ्ट लगाने और लाइब्रेरी में पर्याप्त सुविधा जुटाने को लाखों रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इसके लिए वकीलों ने उनका आभार जताया। जिला बार एसोसिएशन की ओर से वीरवार को बार रूम में सांसद के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। उनके साथ मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, करनाल सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व पानीपत शहरी विधायक बलबीर पाल शाह पहुंचे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के प्रधान सतेंद्र सिंह ने वकीलों के चैंबर में लिफ्ट लगाने, लाइब्रेरी में पुस्तक और फर्नीचर की व्यवस्था करने और वकीलों को हुडा में 10 प्रतिशत कोटा देने और नए वकीलों को पांच हजार वेतनमान देने और बुजुर्ग वकीलों को पेंशन देने की मांग की। डॉ. अरविंद शर्मा से दिल्ली बार एसोसिएशन के साथ मीटिंग में मध्यस्थता करने और विधायक बलबीर पाल शाह से जनरेटर लगाने की मांग की। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वे वकील नहीं हैं। लेकिन वकील के बेटे हैं।

वे उनकी मांगों को समझते हैं और उनके समाधान में वकालत करेंगे। उन्होंने अपनी तरफ से वकीलों को चैंबर में 10 से 20 लाख तक की लिफ्ट और जेनरेटर लगवाने और लाइब्रेरी में फर्नीचर और किताबों के लिए डॉ. अरविंद शर्मा की ओर से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर वकील मनोज जागलान, अशोक कौशिक, नीतिश वधवा, जितेंद्र बैनीवाल, प्रकाश गाहल्याण, सुरेंद्र कादियान, रामनाथ कुंडू, सतेंद्र कुंडू, राजेश शर्मा, सुनील, बलवान शर्मा, महेंद्र घनघस, संजीव मलिक, नकूल छौक्कर, रितेश शर्मा, उमेद अहलावत, मामराज छौक्कर, रणधीर घनघस और सुखबीर शर्मा मौजूद रहे।

हैंडलूम उद्यमियों को दिया आश्वासन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पानीपत हैंडलूम उद्यमियों और व्यापारियों को हैंडलूम उत्पादों से वैट मुक्त कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए उद्यमियों ने उनका आभार जताया। एसडी विद्या मंदिर में पानीपत हैंडलूम ट्रेडर्स एसोसिएशन और पानीपत हैंडलूम एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया।

ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान ओपी नामपाल और हैंडलूम के प्रधान श्याम सचदेवा ने हैंडलूम उत्पादों पर 12.5 प्रतिशत वैट को गलत बताया और इसको खत्म करने की मांग की। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उद्यमियों व व्यापारियों की मीटिंग है। वे भी इसमें उनकी वकालत करेंगे।

कार्यकर्ताओं में रैली के लिए भरा जोश  
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रेस्ट हाउस में करीब दो घंटे तक कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यहां पर पानीपत शहर, ग्रामीण और इसराना हलका के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो प्लान में इमानदारी के साथ प्रदेश का विकास कराया है। आज प्रदेश को दो एयरपोर्ट मिले हैं और करनाल एयरपोर्ट को जल्द ही इंटरनेशनल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को रोजगार देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वे गोहाना रैली में बढ़ चढ़कर पहुंचे और प्रदेश ही नहीं देश में हुई रैलियों के रिकार्ड को तोड़ें। इस मौके पर डॉ. जसबीर जागलान, शहरी अध्यक्ष दीपचंद फुलिया, ग्रामीण अध्यक्ष जगदेव मलिक, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, राजरानी पूनम, प्रसन्नी देवी, विक्रम शाम, खुशीराम जागलान, जितेंद्र अहलावत, संजय छौक्कर, बलबीर वाल्मीकि, डॉ. कर्णसिंह कादियान, महेंद्र कादियान, महाबीर डिडवाड़ी, गुरुदेव कादियान और विक्रम खर्ब मौजूद रहे।

स्पैट साबित होगी गोहाना रैली
मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार प्रो. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 10 नवंबर को गोहाना में आयोजित रैली नेताओं के लिए स्पैट साबित होगी। इस रैली में प्रदेश के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी और यहीं से प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा चुनाव की बिसात बिछेगी। रैली में पहुंचने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिकार्डिंग कराई जाएगी।

कई जगह ली चाय की चुस्की
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शहर में कई जगह चाय की चुस्की ली और नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नजदीकी बढ़ाई। वे एसडी विद्या मंदिर जूनियर विंग से सीधे पानीपत ग्रामीण अध्यक्ष जगदेव मलिक के आवास पर पहुंचे। यहां से वे पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू के यहां पहुंचे। जिले का आखिरी कार्यक्रम महाबीर कॉलोनी में रहा। जहां पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें