फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लावारिस कुत्तों से मिलेगा छुटकारा, 43 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के सार्वजनिक स्थलों पर अब लावारिस कुत्तों का आतंक नहीं रहेगा। इन्हें पकड़े जाने का नगर प्रशासन की ओर से फिर से अभियान शुरू किया जा चुका है। अब तक 40 कुत्ते पकड़े जा चुके हैं। इस अभियान की शुरूआत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एनआईटी कुरुक्षेत्र से की गई है।
विज्ञापन

नगर प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों के आतंक से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए यह कदम उठाया है। एक निजी फर्म को यह काम सौंपा गया है तो वही गांव रामगढ़ के पास एक भवन भी कुत्तों के आश्रय स्थल के लिए किराए पर लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इसी माह में ही अधिकतर सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों को पकड़ कर आश्रय स्थल पर छोड़ दिया जाएगा। यहीं नहीं कुत्तों की नसबंदी का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें