फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टैरिफ वार के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल मेला जर्मनी में होगा, निर्यातकों की टिकी निगाह

Sun, 04 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारत पर अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जर्मनी में पहला टेक्सटाइल मेला 13 से 16 जनवरी को लगाया जाएगा। पानीपत समेत देशभर के टेक्सटाइल उद्यमी मेले में शामिल होंगे, इसमें अमेरिका समेत कई देशों के बायर्स शामिल होंगे। उद्यमियों को टेक्सटाइल मेले में बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है और मेले में स्टॉल लगाने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पानीपत से करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हर साल किया जाता है, इसमें विभिन्न उत्पाद शामिल होते हैं। इसमें से आधा यानी करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निर्यात अकेले अमेरिका में किया जाता है। वहीं करीब 80 हजार करोड़ रुपये का घरेलू बाजार है। अमेरिका ने पिछले दिनों भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। पहले यह छह से आठ प्रतिशत था, ऐसे में पानीपत समेत देश के अन्य स्थानों से होने वाला निर्यात लगातार कम हो गया था। निर्यातकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मंडी तलाशने के लिए कई देशों के बाजारों को खंगाला था, इनमें अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल पाए थे। दिल्ली में भी पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला लगाया गया था, इसमें कुछ ऑर्डर मिले थे।

जर्मनी में हर साल लगाया जाता है मेला
पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने बताया कि जर्मनी में इस साल के पहले बड़े टेक्सटाइल मेले का नाम हेमटेक्स्टिल-2026 दिया है। यह 13 से 16 जनवरी को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में लगाया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू और अनुबंध वस्त्रों का मेला है। यहां नवीनतम रुझान और टिकाऊ समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। पानीपत से करीब 250 निर्यातक इसमें शामिल होंगे। गोकुल एक्सपोर्ट के संचालक गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि अमेरिका के टैरिफ के बाद निर्यात लगातार घट गया था। जर्मनी में होने वाली प्रदर्शनी से हर किसी को उम्मीद है। निर्यात बढ़ने पर दूसरे उद्योगों को भी सहारा मिलेगा।
विज्ञापन


जर्मनी में इस साल का सबसे बड़ा टेक्सटाइल मेला लगाया जाता है। यह वैश्विक कपड़ा उद्योग के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। यहां आपूर्तिकर्ता, खरीदार और निवेशक मिलते हैं। यह नए सीजन की शुरुआत करेगा, इसमें पानीपत समेत देशभर के निर्यातक शामिल होंगे, वहीं अमेरिका समेत कई देशों के बायर्स शामिल होंगे। इसमें मिले ऑर्डर सालभर चलते हैं। निर्यातक 10 जनवरी को मेले के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

- विनोद धमीजा, प्रधान, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें