फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामान्य पर्यवेक्षकों ने लिया चुनाव तैयारी का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को सचिवालय के सभागार में सामान्य पर्यवेक्षक अनुराग यादव, बालाजी दिगंबर मंजुले ने जिले में विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजित करवाने के लिए चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। सामान्य पर्यवेक्षक यादव ने कहा कि अधिकारी ईमानदारी से चुनाव करवाएं। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह उनके नंबर पर सुबह 11 से 12 बजे तक लाइजन ऑफिसर के माध्यम से बात कर सकता है।
विज्ञापन

सामान्य पर्यवेक्षक बालाजी दिगंबर मंजुले ने कहा कि चुनाव के दौरान एफएसटी, एसएसटी निरंतर कार्य करेंगी और लोगों पर नजर रखेंगी। वीवीटी टीम भी अपने कार्य को सुचारू रूप से करेंगी। खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दूबे ने कहा कि चुनाव का कार्य आरंभ हो गया है। सभी टीमें सजगता से दिन-रात काम करें। कोई भी अधिकारी ओवर कॉन्फिडेंस में आकर कार्य ना करे बल्कि चुनाव को गंभीरता से लें। उन्होंने एमसीएमसी कमेटी के बारे में निर्देश दिए कि सोशल मीडिया, न्यूज पेपर पेड न्यूज का आकलन करें और उन पर तुरंत कार्रवाई करके खर्च जोड़े और रिपोर्ट संबंधित टीम को भेजें।
पुलिस पर्यवेक्षक पी विजयन ने चुनाव के दौरान सुरक्षा संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और पुलिस कप्तान को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया यूटयूब, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम इत्यादि पर भ्रामक प्रचार किया जा सकता है। ऐसे प्रचार पर अंकुश लगे इसकी तैयारियां समय रहते करनी होगी। इस मौके पर एडीसी डॉ. पकंज यादव, एसपी लोकेंद्र सिंह, एसडीएम ब्रहमप्रकाश, सीटीएम टीनू पोसवाल सहित सभी टीमों के नोडल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बाक्स

पर्यवेक्षकों ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा-

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक व खर्च पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। इन सभी अधिकारियों की टीम ने वीरवार को आर्य शिक्षण संस्थान में बने स्ट्रॉंग रूम में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम के इंचार्ज से सभी बारीकियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम के लिए बिजली व फायर विभाग से एनओसी ली जाए। इस अवसर पर डीसी ने बताया कि इसके लिए अलग से टीम का गठन किया गया है और टीम द्वारा सभी तैयारियां की ली गई हैं।


बाक्स
एमसीएमसी कमेटी की कार्यप्रणाली देखी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज व प्रचार के अन्य खर्चो के लिए एमसीएमसी कमेटी का गठन किया गया है। जिले में एमसीएमसी कमेटी जिला सचिवालय स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय, चतुर्थ तल स्थित कमरा नंबर 413 मेें स्थापित की गई है। खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दूबे ने डीआईपीआरओ कार्यालय में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और टीम के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे सजगता से कार्य करें। सोशल मीडिया, न्यूज पेपर पर विशेष निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें