फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गीता यूनिवर्सिटी की छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गीता यूनिवर्सिटी नौल्था पानीपत में पढ़ाई कर रही छात्रा दो दिन पहले अचानक लापता हो गई। परिजनों ने थाना इसराना में शिकायत देकर छात्रा की तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी गीता यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को वह कॉलेज की बस से पढ़ाई करने के लिए आई थी लेकिन इसके बाद वह वापस घर पर नहीं पहुंची। शनिवार को छात्रा के परिजन यूनिवर्सिटी पहुंचे और उसके बारे में जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने थाना इसराना में शिकायत देकर छात्रा की तलाश करने की मांग की। उनका कहना है कि छात्रा अपना बैग भी लेकर गई है। जिसमें उसका लैपटॉप व अन्य सामान है। इसराना थाना पुलिस ने तुरंत ही प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। छात्रा की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया था। इसराना थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। कॉलेज से भी रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें