पानीपत। करहंस गांव के खिलाड़ी गौरव सहरावत ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गौरव का चयन इंडिया वुशू टीम में हुआ है और अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रूस जाएंगे।
गौरव की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। गौरव सहरावत का चयन हाल ही में आयोजित ट्रायल के आधार पर हुआ। यह ट्रायल 16 और 17 फरवरी को देहरादून में आयोजित किए गए थे जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद गौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई। गौरव का खेल सफर भी काफी प्रेरणादायक रहा है। संवाद