फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम फ्लाइंग की जांच से गैस सिलिंडर के कागजातों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सनौली। करनाल से सीएम फ्लाइंग की टीम एसआई सुभाष के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह सनौली खुर्द अड्डे पर पहुंची। बापौली स्थित एलपीजी गैस एजेंसी के कर्मचारी गाड़ी लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं को सिलिंडर दे रहे थे। सीएम फ्लाइंग टीम के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर रिंकी हुड्डा भी मौजूद रही।
विज्ञापन

एसआई सुभाष ने गैस एजेंसी की गाड़ी में रखे सिलिंडरों के सारे कागजातों की जांच की लेकिन कई सिलिंडरों की एंट्री नहीं मिली। एसआई सुभाष ने बताया कि उनको गैस एजेंसी द्वारा सनौली खुर्द में सिलिंडरों को कुछ दुकानदारों को ब्लेक में देने की शिकायत मिली थी और उसी आधार पर रेड की गई है। फ्लाइंग की टीम सुबह करीब 11 बजे सिलिंडरों से भरी गाड़ी को सनौली खुर्द पुलिस थाना ले गई और शाम पांच बजे गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा सारा रिकार्ड दिखाने के बाद गाड़ी को छोड़ा गया। सीएम फ्लाइंग की रेड से सनौली खुर्द में दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर ज्यादातर दुकानदार काॅमर्शियल सिलिंडरों की बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें