फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में जल रहा कूड़ा और चल रही फैक्टरी, एक्यूआई 186 दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बबैल रोड पर सड़क किनारे कुड़े में लगी आग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पानीपत। वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई ) सोमवार को 186 दर्ज किया गया जो रविवार को 350 तक पहुंच गया था। सुबह-शाम वहीं प्रदूषण के साथ धूंध, शहर में जलते कूड़े के ढेर, खेतों में जलती पराली और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही फैक्टरी के बाद सोमवार को एक्यूआई इतना कम हो गया। रविवार को प्रदूषण का स्तर जो एकाएक इतना बढ़ गया था वह सोमवार को एकाएक इतना कम भी हो गया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( एचएसपीसी ) का मीटर भी अनोखा है। एक्यूआई मापक मीटर सेक्टर-18 में स्थित है। रविवार को एक्यूआई एकाएक इतना बढ़ गया जो सोमवार को कम भी हो गया। सोमवार को एक्यूआई 186 दर्ज किया गया। सुबह व शाम के समय आसमान में प्रदूषण की धूंध चारों तरफ छाने लगी है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है लेकिन लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। लगातार कूड़ा जलाने का मामला, खेतों में पराली जलाने के, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही फैक्टरी प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रही हैं। इसराना क्षेत्र में पराली जलाते हुए कई किसान मिले हैं जिन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा पराली जलाने व कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है वहीं लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि प्रदूषण का स्तर सुधारा जा सके।
-कुलदीप सिंह, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें