फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गणेश उत्सव धूमधाम से मनाने के बाद शुक्रवार को गणपति बप्पा को विदाई दी गई। शहरभर के श्रद्धालु गणपति की प्रतिमाओं को लेकर ज्योतिसर हेड नहर पहुंचे, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। भक्तों ने फूल, नारियल और मिठाई अर्पित कर बप्पा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूरे मार्ग में शोभायात्राओं का रंगीन नजारा दिखा, जहां महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धा से शामिल हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और गोताखोरों की टीम ने भी विसर्जन स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। धार्मिक माहौल और आस्था की गूंज के बीच बप्पा को विदा करते हुए श्रद्धालुओं की आंखें नम भी हुईं। सबने अगली बार बप्पा के जल्दी आने की कामना की। विदाई के इस अवसर ने भक्तों को भावुक कर दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें