फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गैंगस्टर जुनैद और उसके साथी उवैश से की पूछताछ

Wed, 10 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र के रिशपुर गांव में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर जुनैद और उसके साथी उवैश को सनौली थाना पुलिस ने जिला जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। जुनैद पर सनौली थाना क्षेत्र के पत्थरगढ़ गांव में अपने साढू और गढ़ी बेसिक में अपने साले के घर पर फायरिंग के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
जुनैद और उसके साथियों ने 16 जून को रिशपुर गांव में एक जमीन पर कब्जा करने के लिए फायरिंग की थी। इसके बाद उसने पानीपत पुलिस को चुनौती देते हुए 13 जुलाई को पत्थरगढ़ गांव में अपने साढू और 22 जुलाई को गढ़ी बेसिक में अपने साले नदीम के घर पर फायरिंग की थी। जिसके बाद पुलिस जुनैद और उसके गैंग की तलाश में जुट गई थी। 12 अगस्त को पुलिस ने जुनैद निवासी तितरवाडा जिला शामली उत्तर प्रदेश और उसके साथी उवैश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सनौली थाने में दर्ज जानलेवा हमले में आरोपियों से पूछताछ की जानी थी। सोमवार को सनौली थाना पुलिस ने जुनैद और उवैश को प्रोडेक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने दोनों वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। जल्द आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी।
-
वर्जन
जुनैद के खिलाफ सनौली थाने में दर्ज जानलेवा हमले के दो मामलों में पूछताछ की जानी थी। सोमवार को जुनैद को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
-वेदपाल, प्रभारी थाना सनौली।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें