पानीपत। भाटिया काॅलाेनी के गणेश मंदिर में गणेश उत्सव का शुक्रवार को नौवां दिन उत्साह से मनाया गया। मंदिर गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजा। मंदिर की महिला मंडली ने भजनों पर नृत्य किया।
इस बार के आयोजन के दौरान भगवान गणेश के माध्यम से स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। शनिवार को उत्सव का समापन होगा।
पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि गणेश हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय देवता हैं जो शिव-पार्वती के पुत्र हैं और विघ्नों को दूर करने वाले हैं। गणेश भगवान को बुद्धि, ज्ञान, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। उनका जन्म माघ महीने में हुआ था और उनके हाथी का सिर उनकी पहचान है।