फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजेंद्र आत्महत्या मामले का मुख्य आरोपी काबू

Wed, 16 Jul 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीआरपी ने मनाना गजेंद्र राठी आत्महत्या कांड में मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है और उसको दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। वहीं मामले के तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


जीआरपी ने ट्रैक रोकने और एएसआई के साथ मारपीट मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। जीआरपी ने मामले के बाकी आरोपियों को भी जल्द ही काबू करने का दावा किया है।

जीआरपी पानीपत ने गजेंद्र सिंह निवासी मनाना की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी नरेश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने आरोपी नरेश को कोर्ट में पेश किया और उसके रिमांड की मांग की। कोर्ट ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनाना निवासी गजेंद्र सिंह का 29 जून को संदिग्ध परिस्थितियों मनाना और खलीला के बीच रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। जीआरपी को एक सुसाइड नोट भी मिला था और जिसमें नरेश मास्टर समेत कई लोगों पर आरोप लगाए थे।

जीआरपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का यकीन दिलाया था, लेकिन रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। उन्होंने यहां पर जीआरपी प्रभारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन समाधान न होने पर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर दिया।

लोगों ने सवा घंटे तक ट्रैक जाम रखा और जीआरपी के विरोध में नारेबाजी की। इसी बीच लोगों ने एएसआई जियालाल के साथ मारपीट कर दी थी। जीआरपी ने पांच को नामजद कर करीब सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें