फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी मालिक के उत्पीड़न से परेशान होकर कर्मी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जहरीला पदार्थ निगलने से फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई। मृत शख्स के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने फैक्टरी के मालिक और दो अन्य कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। थाना सेक्टर 13/17 की पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबैल के रोहित ने बताया कि उसके पिता विरेंद्र शहर की देसराज कॉलोनी में एक फैक्टरी में काम करते थे। जिसका मालिक मुस्तकीम है। रविवार को पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उन्होंने फैक्टरी मालिक और दो अन्य कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। बेटे की शिकायत पर फैक्टरी मालिक मुस्तकीम और दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें