फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्तों ने वजनी चीज मारकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी के फारूक की सिर में वजनी चीज मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उनके दो दोस्तों पर रंजिश के चलते हत्या करने के आरोप लगाए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आरोप हैं कि दोनों दोस्तों ने युवक के सिर पर गहरी चोट मार दी। उसे बाद में मोटरसाइकिल पर बैठाकर रात के अंधेरे में उसके कमरे पर घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। विद्यानंद कॉलोनी के राजू ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कांधला से हैं। वह फिलहाल विद्यानंद कॉलोनी में किराये पर रहता है। उनका बेटा फारूक (20) कबाड़ी का काम करता था। वह कॉलोनी में ही दूसरी जगह एक कमरे में अकेला रहता था।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे फारूक के दो दोस्त दीपक और अरविंद उसे माेटरसाइकिल पर घायलावस्था में उनके कमरे पर लेकर आए। फारूक बुरी तरह लहूलुहान था। दोनों उसे छोड़कर भाग गए। वे जानकारी मिलते ही कमरे पर पहुंचे और फारूक को जिला नागरिक अस्पताल ले गए। वहां पता लगा कि वही दो युवक फारूक को पहले भी अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। वे उसे अस्पताल में ले जाने की बजाय घर ले गए थे। चिकित्सकों ने फारूक को रोहतक पीजीआई भेज दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने बताया कि चोट के कारण सिर में खून जमा हो गया है। फारूक ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें