फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फेसबुक पर पत्नी से बात करने पर टोका तो दोस्त ने कर दी हत्या

विज्ञापन
​​शिवकुमार फाइल फोटो- - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड स्थित पूजा विहार कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक शिवकुमार (32) की मंगलवार रात करीब 12 बजे घर में घुसकर हत्या कर दी। परिजनों ने शिवकुमार के दोस्त साहिल व उसके कुछ साथियों पर सिर में भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि शिवकुमार को शक था कि साहिल उनकी पत्नी से फेसबुक पर रोजाना बात करता है। इस बात पर दोनों के बीच 15 अप्रैल को भी विवाद हुआ था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिवकुमार की मां किरण बाला की शिकायत पर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर की किरण बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे शिवकुमार ई-रिक्शा चलाते थे। वह पूजा विहार कॉलोनी में अपने दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के साथ रहते थे। उसकी पत्नी सोनिया मुंबई में नौकरी करती हैं। शिवकुमार की पड़ोस में ही रहने वाले साहिल के साथ दोस्ती थी और वह एक साथ पार्टी करते थे। शिवकुमार ने साहिल के फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में अपनी पत्नी सोनिया का नाम देख लिया, जिस पर उसे शक हो गया कि साहिल उसकी पत्नी से सोशल मीडिया पर बात करता है। उसने कई बार साहिल को ऐसा करने पर टोक दिया। जिस कारण उनका विवाद शुरू हो गया। किरण बाला ने बताया कि मंगलवार रात को शिवकुमार दोनों बच्चों के साथ घर में ही था। मंगलवार रात को करीब 12 बजे किसी ने दरवाजे पर आवाज लगाई। शिवकुमार ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उस पर सरिए और किसी वजन वाली वस्तु से हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। शिवकुमार की बेटी ने बताया कि उन्हें दरवाजे पर साहिल की आवाज सुनाई दी थी। परिजनों ने साहिल पर अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर शिवकुमार की हत्या करने के आरोप लगाए हैं।


बेटी के जन्मदिन के दिन भी हुआ था विवाद
किरण ने बताया कि 15 अप्रैल को उनकी पोती काजल का जन्मदिन था। वह शिवकुमार के घर गई थी। उस समय सोनिया भी मिली थी। शिवकुमार ने उनको बताया था कि साहिल ने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया है। उनको डर है कि वह आगे भी कोई वारदात कर सकता है। उन्होंने उनको अर्जुन नगर कॉलोनी में उनके साथ रहने की सलाह दी। उस समय शिवकुमार ने बात को टाल दिया। उनको साहिल की हरकतों पर शक होना शुरू हो गया था।
विज्ञापन



सिर में किसी भारी वस्तु से हमला कर शिवकुमार की हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत पर साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

-जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें