फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राहुल की मौत मामले में दोस्त को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ी सरनाई गांव में बुधवार रात राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप उसके दोस्त विनय पर लगाया था। परिजनों का आरोप था कि विनय ने कई युवकों के साथ मिलकर सरिया मारकर राहुल की हत्या की है। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पुलिस ने विनय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने जांच के बाद विनय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विनय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह राहुल के साथ बुधवार रात को खोतपुरा गांव से एक समारोह से घर लौट रहा था। मोटरसाइकिल राहुल चला रहा था। गढ़ सरनाई गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई थी। इस हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस पर वह घबरा गया और घटनास्थल पर अपनी चप्पल छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल उठाकर घर आ गया था। उसने डर के मारे अपनी मोटरसाइकिल छुपा दी थी। उसने राहुल की हत्या नहीं की। बल्कि डर के मारे उसने उसके परिजनों को रात को फोन कर नहीं बताया था। पुलिस ने विनय से उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

गढ़ सरनाई गांव निवासी धर्मबीर सैनी ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा बेटा राहुल (21) बुधवार रात 10 बजे घर से खेत जाने के लिए निकला था लेकिन सुबह तक वह वापस नहीं आया न ही उससे फोन पर बातचीत हुई। वह सुबह खेत में गए तो उन्हें सूचना मिली कि राहुल का शव सरदारों के खेतों के पास सड़क किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। जहां राहुल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसको नाक और गले पर चोट लगी हुई थी। पास में एक सिल्वर रंग की बाइक के टूटे हुए कुछ टुकड़े पड़े हुए थे। इसके अलावा मौके से गांव के ही विनय की चप्पलें पड़ी हुई थी। शव के पास सरिया भी पड़ा था। इससे शक हुआ कि विनय ने ही राहुल की हत्या की है। शक होने के बाद परिजन विनय के घर गए। जहां जाने के बाद उससे पूछा कि उसकी चप्पल कहां है। जिस पर उसने कहा कि घर का कोई सदस्य पहन कर गया होगा। इसके बाद उससे बाइक का पूछा। उसने कहा कि बाइक छोटा भाई स्कूल में ले गया है। परिजन स्कूल गए, तो पता लगा कि उसका भाई बाइक नहीं ले गया है। वापस विनय के घर पहुंचे। उससे सख्ती से पूछा। बाइक तलाश की तो वह तूड़े के कोठरे में छिपाई हुई मिली। पिता के बयानों पर पुलिस ने विनय पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशू ने बताया कि बाइक गिरने पर विनय अपने दोस्त राहुल को छोड़कर घर चला गया था। अगर समय पर राहुल को इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। विनय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें