फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तला हुआ खाना लोगों की बिगाड़ रहा सेहत

Sat, 13 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बदलते समय के साथ लोगों का खान-पान भी बदल गया है। जहां पहले लोग हरी सब्जियां, घर का बना हुआ कम तला व कम मसालेदार खाना खाकर स्वस्थ रहते थे वहीं अब बदलते समय के साथ लोग ज्यादा तला हुआ, ज्यादा मसालेदार खाना खा रहे हैं जो अनेक बीमारियों का कारण बने हुए हैं। तला हुआ और ज्यादा मसालेदार खाना फैटी लीवर की समस्या का मुख्य कारण बना हुआ है इससे लीवर और ह्दय संबंधी बीमारियां भी उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्यवर्धक और कम तला व कम मसालेदार खाना खाने की सलाह दे रहे हैं ताकि बढ़ती बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन फैटी लीवर के लगभग 10 मरीज पहुंच रहे हैं। फैटी लीवर का मुख्य कारण तला हुआ और ज्यादा मसालेदार खाना है। जिला नागरिक अस्पताल की आहार विशेषज्ञ नेहा ने बताया कि तला हुआ खाना खाने से फैटी लीवर, कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जो ह्दय और लीवर संबंधी बीमारियों का कारण बनता है।
ज्यादा तला हुआ व मसालेदार खाने से होती है समस्या
आहार विशेषज्ञ नेहा ने बताया कि लोगों का बदलता खान-पान ही अनेक बीमारियों को बढ़ा रहा है। ज्यादा तला हुआ व तीखा खाना खाने से गैस की समस्या, गले में जलन की समस्या, वजन बढ़ने की समस्या की पैदा करता है। वजन बढ़ने से लीवर और ह्दय पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। लीवर पर फैट बढ़ने से यह अनेक बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए तला हुआ खाना न खाकर घर का बना हुआ कम मसालेदार खाना लेना चाहिए।
विज्ञापन

दिनचर्या में शामिल करें हरी सब्जियां
मसालेदार खाना छोड़कर हमें दिनचर्या में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। सुबह के समय हल्के भोजन में पोहा, दलिया सब्जी या दूध वाला, परांठे की जगह रोटी, अंकुरित दालें, सलाद को शामिल करना चाहिए। दिन में सब्जी, ज्यादातर हरी सब्जियां, मेथी, खिचड़ी, दही को शामिल करना चाहिए। शाम के समय चाय के स्थान पर नारियल पानी व सूप को शामिल करना चाहिए। रात के भोजन में हल्का भोजन जो हमारा पाचन तंत्र पचा सके उसे शामिल करना चाहिए। आहार विशेषज्ञ नेहा ने बताया कि मिर्च-मसालेदार खाना खाने से पाइल्स की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए तला हुआ खाना छोड़कर हरी सब्जियों को खाने में शामिल करना चाहिए क्योंकि तला हुआ और ज्यादातर मसालेदार खाना सबसे अधिक बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा फल, हरी सब्जियां, सलाद को खाने में शामिल करें। इससे फैटी लीवर के साथ अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें