फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कलर प्रिंटर लगाकर छाप दिए 70 हजार के नकली नोट, साढ़े 35 हजार मार्केट में खपा भी दिए

विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट छापने का आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए-3 टीम ने मॉडल टाउन क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के गोल चक्कर के पास से एक युवक को साढ़े 34 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पिछले दो माह से घर पर कलर प्रिंटर के माध्यम से नोट छाप रहा था। उसने इस दौरान 70 हजार रुपये के नोट छाप दिए थे। साढ़े 35 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में खपा चुका था और साढ़े 34 हजार रुपये के नकली नोट उससे बरामद किए गए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से प्रिंटर जब्त किया जाएगा और ये पूछा जाएगा कि उसने नकली नोट कहां-कहां चलाए हैं।
विज्ञापन

सीआईए-3 ने सोनीपत के गांव निजामपुर निवासी जयकुंवार पुत्र मनफूल को ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया से 500 रुपये के 53, 200 रुपये के 32 और 100 रुपये के 16 नकली नोट के साथ कुल 34500 रुपये के साथ दबोचा। आरोपी सोमवार रात को सब्जी मंडी और छोटे दुकानदारों के पास नकली नोट चलाने का प्लान बना रहा था। मार्केट में वह साढ़े 35 हजार रुपये के नोट चला चुका था। नोट की क्वालिटी और कागत की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी, ऐसे किसी ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीआईए लगातार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सोमवार रात को जयकुंवार के बारे में फिर गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर उसको दबोच लिया गया। पानीपत में नोटबंदी के बाद नकली नोट पकडे़ जाने का यह पहला मामला है।
जय कुंवार दिन में घर पर बैठकर रंगीन प्रिंटर से नोट छापता था। रात को उन नोट को मार्केट में चलाता था। वो असली नोटों के बीच में एक- दो नकली नोट भी डालता था, ताकि पकड़ा ना जाए। इसके लिए उसने आसान शिकार अनपढ़ व गरीब लोगों को बनाया था।
विज्ञापन

आरोपी जयकुंवार पेशे से किसान है। वह गांव में ही खेती बाड़ी करता था। वो शार्टकट से अमीर बनना चाहता था। इसलिए उसने इसकी प्लानिंग की और घर पर कलर प्रिंटर लेकर आया। वह असली नोट के रंगीन प्रिंट निकालता था। उसकी ये प्लानिंग काफी हद तक कामयाब भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें