फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार कबूतरबाजों ने विदेश भेजने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी इसराना। दो युवकों को फर्जी वीजा पर विदेश भेजने व काम दिलाने के एवज में 90 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा आईजी को भेजी शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीष व अमित वासी लोहारी ने बताया कि जितेंद्र बाजवा व गोपी बाजवा वासी लालायनी करनाल के साथ उनकी पुरानी जान पहचान थी। दोनों ने उन्हें अमनप्रीत वासी मंधेरी कुरुक्षेत्र से मिलवाया व बताया कि अमनप्रीत विदेश भेजने का कार्य करता है। कुछ ही दिनों में वीजा लगवा विदेश में भेज देता है। वह वहां काम भी दिलवा देता है। उसके चचेरे भाई रोहित व ममेरे भाई हर्ष को विदेश भेजने व काम दिलवाने की बात चलाई। दोनों को विदेश में भेजने के लिए 55-55 लाख रुपये में बात हुई। आरोप है कि अमनप्रीत ने पैसे लेकर चचेरे भाई रोहित व ममेरे भाई हर्ष को विदेश भेजने के लिए फर्जी वीजा बनवा दिया। दोनों को विदेश के लिए रवाना कर दिया। दोनों को बीच रास्ते में बैठाकर फिर से पैसे मांग की। वीजा नकली होने के कारण दोनों को भारत वापस भेज दिया। पीड़ितों का आरोप है कि अमनप्रीत ने उनके साथा 90 लाख रुपये की ठगी की है। वे अब पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। थाना इसराना पुलिस ने अमनप्रीत, जितेंद्र बाजवा, गोपी बाजवा व नितिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें