पानीपत। सेक्टर-12 का रहने वाले एक बिजनेसमैन को पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर चांदनीबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-12 निवासी अमित ने बताया कि उसने हिंदुस्तान पेट्रोल पंप की फ्रेंजाइजी लेने के लिए आवेदन किया था। उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने उससे दस्तावेज के साथ पेमेंट मांगी। इसके बाद उसने पांच अप्रैल को 35,500 रुपये की एनईएफटी कर दी। उसके बाद उसे दोबारा पेमेंट का मैसेज आया। उसने छह अप्रैल को 2.65 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, जिसके बाद उन्होंने उसे डीलरशिप का सर्टिफिकेट भेजा। उसने सर्टिफिकेट की जांच कराई तो वह फर्जी मिला। उसने बैंक जाकर उन खातों की जांच कराई, जिनमें उसने आरोपियों के कहने पर रुपये ट्रांसफर किए थे, उन खातों में से एक खाता श्रीबाला जी टेक्सटाइल की फर्म के नाम से आईसीआईसीआई बैंक और दूसरा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम से ओवरसीज बैंक का खाता मिला। उसने साइबर अपराध की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर अपराध थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।