पानीपत। जाटल रोड पर स्विफ्ट कार और एक ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में घायल कार चालक को स्थानीय लोगों ने कार से निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। गढ़ी सिकंदरपुर निवासी रोहित पुत्र रण सिंह अपनी कार से जा रहा था। जाटल रोड पर उनके सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते गाड़ी पीछे से ट्रक में जा घुसी और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आस पास लोग पहुंचे, जिन्होंने रोहित को कार से निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज देने के बाद हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।