फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इलाज कराने के नाम पर 42 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के रिटायर्ड कर्मचारी से पत्नी के घुटने का इलाज कराने के नाम पर ठगों ने 42 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रिफाइनरी टाउनशिप निवासी श्याम कुमार मालविया ने बताया कि वह बिजली विभाग मध्यप्रदेश से रिटायर्ड हैं। उसकी पत्नी आशा के घुटने के दर्द में रहता है। इसके इलाज के लिए दामाद गजेंद्र आर्या ने गूगल से पतंजलि योगपीठ वेलनेस सर्च किया। सर्च करने पर उन्हें एक साइट मिली, जिससे एक नंबर मिला। उन्होंने नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने इलाज के नाम पर छह हजार रुपये हर रोज चार्ज देने के लिए कहा, जिसके सात दिन बाद दवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह एक डॉक्टर का नंबर दे रहा है, जिसके बाद आरोपियों ने एक लेटर पैड भेजा। उसने 42 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में लेटर पैड फर्जी मिला। उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें