फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लूटपाट का चौथा आरोपी सात माह बाद गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए वन ने अनाज मंडी कट के पास जीटी रोड पर क्रेटा कार सवार मोबाइल कारोबारी का अपहरण कर लूट करने की वारदात के चौथे आरोपी को पसीना के नजदीक केसर ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी लगभग सात माह से फरार था। वह हिमाचल, पश्चिम बंगाल व दिल्ली में छुपकर फरारी काट रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अरमान निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में विराट नगर निवासी संतलाल कपूर की संजय चौक पर कपूर टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। 13 अप्रैल को वह बलजीत नगर निवासी ड्राइवर अमन के साथ क्रेटा कार से मोबाइल देने के लिए दिल्ली करोल बाग गया था। रात 11:30 बजे पानीपत अनाजमंडी कट के पास बदमाशों ने पत्थर मारकर उनकी कार को रुकवा लिया था। चार युवकों ने चालक अमन को पीटकर वहीं उतार दिया था। संतलाल को अगवा कर वे चौटाला रोड की तरफ ले गए थे। उनके लगभग 12 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने तीन दिन में वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, वारदात का मास्टरमाइंड चालक अमन ही मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके अलावा साहिल निवासी शिव नगर व शोएब उर्फ साधु निवासी विद्यानंद कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें