पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के बाहर मारपीट कर 2200 रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-1 की टीम ने मंगलवार शाम को आरोपी कामिल निवासी मनमोहन नगर को सेक्टर-18 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि विद्यानंद कॉलोनी निवासी हासिफ ने जनवरी माह में शहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दिलशाद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर के बाहर पिता इलियास व मां वशीला पर हमला किया था। जब वह उनका उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचे तो वह भी वहां पहुंच गए थे। आरोपियों ने अस्पताल के बाहर उस पर हमला कर घायल कर दिया था। साथ ही जेब से 2200 रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने इस मामले में बापौली निवासी दिलशाद, मुबारिक व घसौली निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में कामिल का भी नाम सामने आया था। ब्यूरो