फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ाहर में चौदह जगह लगाए जाएंगे सीसीटीवी

Sat, 26 Oct 2013 12:10 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में शहर अब जल्द ही तीसरी आंख की जद में होगा। दरअसल जिला प्रशासन के फैसले के बाद नगर परिषद ने शहर का सर्वे पूरा कर लिया है। यहां मुख्य 14 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का फैसला कर लिया गया है। इनका नियंत्रण पुलिस के पास होगा। शीघ्र ही इसके लिए टेंडर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल शहर में हुई एक पर एक कई वारदातों के बाद पुलिस प्रशासन ने परिषद के साथ मिलकर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का फैसला लिया।

 लेकिन बाद में यह फैसला सिरे नहीं चढ़ पाया था। इसके बाद बीते माह सांसद नवीन जिंदल ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के लिए 10 लाख रूपये की ग्रांट स्वीकृत की थी। इसमें उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाने के लिए निर्देश दिए थे।

परिषद ने किया सर्वे
 फंड की मंजूरी के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने शहर में सर्वे किया। यहां सबसे ज्यादा जरूरत एवं व्यस्त मार्गों एवं चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इनमें नवग्रह चौक, खंडा साहिब चौक, छोटू राम चौक, माता मंदिर के सामने सीवन गेट, भगवान परशुराम चौक, करनाल रोड, नया बस अड्डा के सामने, महेश चौक, अनाज मंडी क्षेत्र में जींद रोड पर, भगत सिंह चौक, एसबीआई रोड, लघु सचिवालय, चंदाना गेट एवं विश्वकर्मा चौक पर कैमरे लगवाए जाने के लिए का निर्णय लिया गया है।

दो जगह रहेगा नियंत्रण
इन कैमरों को लगवाए जाने के बाद नगर परिषद पुलिस को सौंप देगी। इसके लिए दो जगह केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें पुलिस कंट्रोल रूम एवं सीआईए पुलिस के पास कैमरों के माध्यम से होने वाली रिकॉर्डिंग के उपकरण लगाए जाएंगे।

नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने बताया कि शहर में लोगों की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए परिषद द्वारा यह कार्य किया जाना था।

सांसद नवीन जिंदल की ओर से स्वीकृत राशि से शीघ्र ही शहर में कैमरे लगवा दिए जाएंगे। सर्वे कर जगह चिन्हित कर ली गई है। कुछ ही दिनों में टेंडर छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न चौकों पर पुलिस की निगरानी बढ़ जाएगी तथा अपराध पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें