फरवरी के दूसरे माह में रविवार को कोहरे ने सुबह जन जीवन को प्रभावित कर दिया। घने कोहरे में विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर तक रह गई। धुंध के कारण सनौली में चार वाहन आपस में टकरा गए। सुबह 11 बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। इस दौरान जीटी रोड पर जाम की स्थिति भी देखी गई। 11 बजे के बाद धुंध छटी। सड़कों पर लगीं स्ट्रीट लाइटें ही वाहन चालकों का सहारा बनी हुई हैं। हुडा की सड़कों पर लगी पीले रंग की लाइटें एंटी फॉग का काम करती हैं। जहां पर लाइटें जल रही थीं, वहां पर थोड़ा-बहुत दिखाई दे रहा था, लेकिन जहां पर लाइटें नहीं थी वहां पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।