फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी ने एक करोड़ के लोन में 16 लाख कमीशन देने से मना किया तो बैंक कर्मियों ने रोकी पेमेंट, दो बैंक कर्मी, एक सीए सहित छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक उद्यमी ने दो बैंक कर्मी, एक सीए सहित छह पर बैंक में एक करोड़ रुपये लोन रिलीज कराने के बदले लाखों रुपये पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए चांदनीबाग थाना में केस दर्ज कराया है। उद्यमी ने आरोप लगाया कि उसे पहले 1.10 करोड़ की जरूरत थी, जिसके चलते उसने पहले चार लाख रुपये कमीशन दी। वहीं, उसके बाद दोबारा लोन निकलवाया तो दो लाख कमीशन दी, लेकिन अब कंपनी घाटे में है तो उसने दोबारा दो फर्मों पर 50-50 लाख का लोन पास कराया तो बैंक कर्मी कमीशन की मांग कर रहे हैं और पेमेंट को रिलीज नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने देने मना किया तो वह जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सनौली रोड निवासी उद्योगपति राज कुमार पुत्र हीरा लाल ने बताया कि उसकी ब्लू स्टार स्टील इंडस्ट्रीज और ब्लू स्टार एलमीरा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सनौली रोड पर ही दो फर्में हैं। उसने व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए वर्ष 2018 में एक सरकारी बैंक से 1 करोड़ 10 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था, जिसमें 50 लाख रुपये के दो लोन यानि सी.सी. लिमिट और टर्न लोन शामिल थे। बैंक के प्रबंधक राकेश और एजीएम (सीएलपीसी) पवन द्वारा उक्त लोन को पास किया जाना था। दोनों प्रबंधकों ने उस पर लोन पास करने के लिए 4 लाख रुपये कमीशन यानी नजराना देने के लिए दबाव बनाया। जो कि मजबूरी के चलते उसे पीड़ित ने उन्हें दे दी। वहीं 21 जून, 2018 को उसका लोन पास होकर उसे मिल गया। वहीं उन्होंने एक बार फिर दोनों कंपनियों पर लोन लिया, जिसमें उन्हें दो लाख रुपये कमीशन देनी पड़ी।
वहीं, इसके साथ ही तीसरी बार लोन निकलवाना चाहा तो दोनो कंपनियों का 50-50 लाख रुपये पास हुआ, लेकिन इस बार भी सभी लाखों रुपये देने की कमीशन की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंककर्मी जानबूझकर उसकी पेमेंट को रिलीज नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते पीड़ित उद्यमी ने राकेश ग्रोवर, ब्रांच मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच समालखा, पवन भाटिया, ए.जी.एम(सी.एल.पी.सी) पंजाब नेशनल बैंक, संकल्प ग्रोवर, गुलशन चुघ, सी.ए, सतबीर गोयल और प्रोपराईटर महोदय ट्रेडर्स कंपनी के मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। वहीं पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमीशन देने से पहले किया गुमराह, देने बाद किया अगले ही दिन की रिलीज पेमेंट
उद्यमी ने बताया कि उसे लोन के लिए एक बार फिर उक्त दोनों बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। उसे पता चला कि बैंक प्रबंधक का समालखा ब्रांच में ट्रांसफर हो गया है। जिस पर वह समालखा ब्रांच में ही जाकर अधिकारी से मिला तथा नया लोन करवाने के बारे में बातचीत की बैंक प्रबंधक राकेश ने उसे यह कहते हुए गुमराह किया कि उसका पहले लोन उनके बैंक से है तथा उसकी प्रापर्टी भी बैंक में गिरवी रखी है तो ऐसी दशा में कोई अन्य बैंक उसे लोन नहीं देगा। बैंक अधिकारी ने उसे उनके बैंक से ही लोन लेने की सलाह दी। जिसके चलते उसे मजबूरीवश उसी बैंक में 60 लाख की सी.सी. लिमिट और 11 लाख रुपये जनरेटर लोन के लिए आवेदन करना पड़ा। इन लोनों को पास करवाने के लिए भी उसे नाजायज तौर पर 2 लाख रुपये कमीशन देने पड़ी। जिसके बाद 4 सितंबर, 2018 को उसका लोन पास होने के बाद उसे पेमेंट रिलीज कर दी गई थी।
विज्ञापन

उद्यमी की शिकयत पर केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश जारी है। दो बैंक कर्मी और एक सीए सहित कुछ छह पर केस दर्ज किया गया है।
- सज्जन सिंह, प्रभारी, चांदनीबाग थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें