कोविड-19 सक्रंमण से लड़ी जा रही जंग को कामयाब बनाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बिना वहज धूमने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वीरवार की सांय पुलिस ने डयूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र के साथ मिल कर की गई नाका बंदी के दौरान गुरूद्वारा रोड की तरफ से एक बाइक पर सवार को कर चार युवकों दबोच कर लाकडाउन की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चार युवक एक बाईक पर सवार हो कर गुरूद्वारा रोड़ की तरफ से आ रहे थे सामने पुलिस की नाकाबंदी देख वापस जाने लगे तभी पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। दबोचे गए युवकों की पहचान आनंद निवासी परढ़ाना, नरेंद्र, सुनील व मंजीत निवासी गंगाना के तौर पर हुई है। युवकों ने पुछताछ में घुमने की न तो कोई ठोस वजह बताई व ना ही बाइक के कागजात दिखा पाए। पुलिस ने चारों के खिलाफ लॉकडाउन की अवहेलना का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।