फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को चार साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के दोषी को अदालत ने चार साल की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दोषी को चार माह की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

लगभग 27 माह चली सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।

उपन्यायवादी कुलदीप ढुल ने बताया कि 30 अगस्त 2022 को सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उसकी 16 साल की बेटी 28 अगस्त को दुकान पर चाय पत्ती लेने के लिए गई थी। उसकी बेटी के साथ पड़ोसी पवन उर्फ पिंटू ने छेड़छाड़ की। उस पर अश्लील फब्तियां कसी। पवन ने उसके बेटे को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बेटे ने घर में घुसकर जान बचाई। उसके बेटी व बेटे को आरोपी पवन से जान का खतरा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया था। लगभग 27 माह चली सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने मंगलवार को पवन को चार साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें