फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंबल फैक्टरी में लगी आग चार गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में निंबरी-बापौली रोड पर कंबल फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक आग लग गई। ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों ने फैक्टरी से आग की लपटें उठती देखी तो खलबली मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी।
विज्ञापन

दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, फैक्टरी में आग लगने से मशीन, कच्चा माल व तैयार माल जलकर खाक हो गया। फैक्टरी के भवन को भी काफी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने फैक्टरी मालिक से एनओसी मांगी है।
सेक्टर-24 निवासी रोहित मित्तल ने बताया कि उनकी निंबरी गांव के पास आरके स्पूनटेक्स के नाम से फैक्टरी है। सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। उसी समय डयूटी पर पहुंच रहे कर्मचारियों ने फैक्टरी से धुआं व आग की लपटें उठते हुए देखी तो खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी जानकारी चांदनीबाग थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग भीषण होने के कारण चार टीमों ने एक साथ रेसक्यू ऑपरेशन चलाया। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें