फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाना की चार टीमें रहीं प्रथम, नाम किया रोशन

विज्ञापन
गांव मनाना के राजकीय स्कूल में खोखो में अव्वल आने वाली चार टीमों के सदस्य - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खो-खो में गांव मनाना की चार टीमों ने विभिन्न आयु वर्ग में शानदार प्रशासन किया। अपने बेहरीन खेल से चारों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांव के राजकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने चारों टीम का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सरिता देवी ने बताया कि जिला स्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता में गांव के राजकीय स्कूलों लड़के और लड़कियों की दो-दो टीमों ने अंडर-14 और 19 के आयु वर्ग में भाग लिया था। दोनों वर्ग में अव्वल रहकर गांव का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 18 लड़कों और 22 लड़कियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव मनाना के खिलाड़ियों का हमेशा ही खो-खो में वर्चस्व रहा है। इनसे दूसरों बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर कोच रविंद्र सैनी, अंकित कुमार और जिला पानीपत खो-खो संघ के सचिव रामस्वरूप राठी, वीरेंद्र डीपी, शीला रानी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें