फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू के चार और मरीज मिले, तीन दिन में मिले 16 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू के हर रोज केस मिल रहे हैं। वीरवार को डेंगू के चार और नए केस मिले हैं। वीरवार को टिटाना व खोतपुरा गांव की दो महिलाओं, असंध रोड स्थित आदर्श नगर के युवक समालखा केस संगम नगर के व्यक्ति की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह चारों निजी अस्पताल में दाखिल हैं। पिछले तीन दिन में डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं। इस माह डेंगू के 22 केस मिले हैं। अब डेंगू के केस की संख्या 29 हो चुकी है। जहां जहां केस मिले हैं अब शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग यहां पर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाएगा। यहां बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जाएगी। नगर निगम यहां पर फॉगिंग करेगा। अब तक डेंगू के 18 केस रिकवर हो चुके हैं। 11 डेंगू पीड़ित निजी अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग में तालमेल की कमी से हर साल डेंगू का खतरा गहरा जाता है। स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाने व जागरूकता कार्यक्रम करने का है। नगर निगम की शहरी क्षेत्र व जिला पंचायती राज विभाग का जिम्मा ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करने व खाली प्लॉटों से पानी निकालने का है। समय रहते विभाग इन कामों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते , इसलिए डेंगू का खतरा हर साल गहरा जाता है। जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की लैब में हर रोज 60-70 डेंगू व मलेरिया के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1552 ओपीडी हुई। बुखार, खासी, जुकाम व थकावट के 396 मरीज पहुंचे। जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भी प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के बुखार के 20 से अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर में डेंगू मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं।


साल दर साल डेंगू के मरीज-

साल- मरीज

2020- 274

2021- 287

2022- 296

2023- अब तक 29

वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जहां डेंगू के चार और मरीज मिले हैं। वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को फॉगिंग करने को कहा गया है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें