फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार हादसों में महिला समेत चार की मौत

विज्ञापन
नारा गांव के पास सड़क हादसे में श्रतिग्रस्त मोटरसाइकिल
विज्ञापन
पानीपत। चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार की मौत हो गई। पहला हादसा पानीपत बस अड्डे पर हुआ। जींद की बस के इंतजार में खड़े सिक्योरिटी गार्ड को ऑटो ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा गोहाना रोड पर हुआ। जहां पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार एक फैक्ट्री कर्मी को टक्कर मार दी। घायल ने नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरा और चौथा हादसा नारा गांव के पास हुआ। एक महिला और एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पहला हादसा
जींद के गागोली गांव निवासी रमेश दत्त ने बताया कि दिवाली की रात एक बजे वह फैक्ट्री से इनाम मिलने के बाद अपने भाई हरबंस (47) के साथ सिवाह बस अड्डे पर खड़ा था और अपने घर जाने के लिए पानीपत से जींद जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सिवाह गांव की तरफ से एक ऑटो तेज रफ्तार में आया और उसके भाई हरबंस को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक मौके से ऑटो समेत फरार हो गया। उसका भाई फ्लाारा चौक पर रहता है और यहीं पर फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी एक बेटी है, जो नौंवी कक्षा में पढ़ती है।
दूसरा हादसा
मूलरूप से यूपी के जिला राय बरेली के गांव अंबारा पश्चिम निवासी रीता ने बताया कि वह अपने पति लक्ष्मी शंकर (35) के साथ पिछले कई साल से पानीपत में गीता कॉलोनी में किराये पर रहती है। उसका एक बेटा चार वर्षीय आदित्य है। उसका पति ओबीटी कंपनी में सिलाई का काम करता था। वह रोजाना अपनी मोटरसाइकिल से आते-जाते थे। 10 नवंबर को पति हर रोज की तरफ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। वह भी घरेलू कार्य के चलते ई-रिक्शा में बैठकर गोहाना रोड की तरफ जा रही थी। जब वह गोहाना रोड पर पहुंची तो उसका पति लक्ष्मी शंकर आगे मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी वक्त तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने उसके पति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। वह पति को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां पर पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



तीसरा हादसा
अर्जुन नगर निवासी कपिल ने बताया कि 11 नवंबर की रात विनोद निवासी जामनी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली भरकर पानीपत के लिए चले थे। जब वह नारा गांव के पास पहुंचे तो ट्रॉली का रस्सा टूट गया और पराली रोड पर गिर गई। मदद के लिए उन्होंने फोन अर्जुन नगर निवासी अलदीप को मौके पर बुलाया। वह सभी पराली को ट्रॉली में लोड कर रहे थे। इसी बीच सफीदों की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राॅली में टक्कर मारी। हादसे में ट्रक की टक्कर लगने से अलदीप की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी राकेश घायल हो गया। मतलौडा थाना पुलिस ने अलदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अलदीप तीन बहनों में छोटा था और अविवाहित था।


चौथा हादसा
गांव राजौंद निवासी चंद्रभान ने बताया कि सात नवंबर को वह अपने भाई टोनी और मां संतोष के साथ गाड़ी में सवार होकर गांव से पानीपत में दिवाली की खरीदारी करने आ रहा था। रास्ते में जब वह नारा गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिस हादसे में उसकी मां संतोष और उसे गंभीर चोट लगी। मां का एक निजी अस्पताल में इलाज चला, लेकिन 11 नवंबर की रात मां ने दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया था।

नारा गांव के पास सड़क हादसे में श्रतिग्रस्त मोटरसाइकिल

नारा गांव के पास सड़क हादसे में श्रतिग्रस्त मोटरसाइकिल

नारा गांव के पास सड़क हादसे में श्रतिग्रस्त मोटरसाइकिल

नारा गांव के पास सड़क हादसे में श्रतिग्रस्त मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें