फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध हार्डिंग पर डीटीपी सख्त, अब हटाने का लगेगा चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड और अन्य मुख्य मार्गों पर अवैध हार्डिंग पर कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) सख्त हो गया है। डीटीपी ने एजेंसी और हार्डिंग मालिकों को अंतिम चेतावनी दी है। यदि वे बोर्ड नहीं हटाते हैं तो डीटीपी इनको उतरवाने का खर्च भी संबंधित व्यक्ति या एजेंसी से ही लेगा। ये जानकारी डीटीपी सुनील अंतिल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वाली सभी कंपनियों, व्यक्तियों को चेतावनी दी है कि वे अवैध रूप से होर्डिंग लगाना बंद करें। विभाग की ओर से घोषित नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोड राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग / अनुसूचित मार्गों के साथ लगती भूमि पर वर्जित/हरित पट्टी पर अवैध रूप से होर्डिंग्स बोर्ड, पोस्टर, बैनर आदि का विज्ञापन करने का मामला इस विभाग के संज्ञान में आया है। जो कानूनन अवैध है। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग व अनुसूचित मार्गों के साथ लगती वर्जित भूमि से उपरोक्त होर्डिंग बोर्ड, पोस्टर, बैनर आदि को हटाया जाना हैं। इनको हटाने पर आने वाले खर्चे की भरपाई संबंधित से राजस्व के रूप में विभाग की ओर से वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें