संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। शाहपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार चालक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार चार घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उनको पीजीआई रोहतक भेजा है।
डिडवाड़ी गांव के सोनू ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ ई-रिक्शा में लकड़ी का सामान लेकर शाहपुर गांव जा रहा था। वे शाहपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से सफेद रंग की कार के चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गई। राहगीरों ने चारों को एनसी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। डिडवाड़ी गांव के सोनू व रमन और टिटाना के मींटू को प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी। चालक सोनू काे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना पुलिस इसराना ने शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।