फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : सोनीपत के ध्यानार्थ : सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर संजय चौक के नजदीक शुक्रवार को आधी रात को सड़क हादसे में एक ब्रेजा कार सवार दो चचेरे भाइयों समेत चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। ब्रेजा कार ट्रक की टक्कर लगने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी और उसमें आग लग गई थी। दूसरी कार में सवार उनके पांच अन्य दोस्तों ने उनको काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। वे सभी सोनीपत के कुंडली से पानीपत टूर एंड ट्रेवल्स की पेमेंट लेने आए थे। सभी दोस्त 18 से 25 साल के बीच थे और 12वीं तक पढ़े थे। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोहित (24) कुंडली सोनीपत, राहुल (24) सिंघु-दिल्ली, अक्षय (25) कुंडली सोनीपत और नीतिन (18) कुंडली सोनीपत और जाटी कलां गांव निवासी सौरव ब्रेजा कार में सवार होकर कुंडली से पानीपत आ रहे थे। उनके पांच अन्य दोस्त दूसरी गाड़ी में उनके आगे चल रहे थे। इनमें रोहित और नितिन चचेरे भाई थे। इनमें कोई प्राइवेट नौकरी करता था तो कोई टूट एंड ट्रैवल का काम कर रहा था। घायल सौरव निवासी जाटी कलां गांव सोनीपत ने पुलिस को बताया कि वे सभी दोस्त शुक्रवार की रात 11 बजे कुंडली से पानीपत के लिए चले थे। जब करीब 12 बजे पानीपत एलिवेटेड हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। ट्रक चालक उनकी काफी दूर तक खींचता हुआ ले गया। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में वे सभी घायल हो गए। उनके साथ दूसरी गाड़ी में पांच और दोस्त थे। उन्होंने नितिन को राहगीरों की मदद से एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं राहुल, रोहित व अक्षय को जिला नागरिक अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। परिजन शुक्रवार अल सुबह ही पानीपत पहुंचे। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया। शनिवार को परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की।
वर्जन

थाना सेक्टर-29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि घायल सौरव की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। अब पुलिस आगामी कार्रवाई पर जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें