फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा चौकी पुलिस ने शास्त्री कॉलोनी में युवक पर चाकू व डंडों से हमला करने के चार आरोपियों को सोमवार देर शाम भापरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू व एक डंडा बरामद किया। चारों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


समालखा चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनकी टीम ने गौरव निवासी नई वाल्मीकि बस्ती समालखा, शिवम निवासी वार्ड नंबर चार, भापरा गांव हिमांशु व अनुराग निवासी अग्रवाल कॉलोनी, समालखा को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव ने पुलिस को बताया कि साहिल ने कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसको गाली गलौज की थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने शिवम, हिमांशु, अनुराग , लोकेश, प्रवेश व मिथुन निवासी समालखा के साथ मिलकर साहिल पर हमला किया था। थाना समालखा कि समालखा चौकी में साहिल की मां सुमन ने 10 अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा साहिल घर से पांच अक्तूबर को शाम करीब छह बजे दूध लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद राकेश व मोहित उसके बेटे साहिल को गोद में उठाकर घर की तरफ आ रहे थे। साहिल बुरी तरह से घायल था। वह बेटे साहिल को समालखा सरकारी अस्पताल लेकर गई। जहां डाॅक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पानीपत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसने पार्क अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। यहां नौ अक्तूबर को उसको होश आया था। साहिल ने होश में आने के बाद उसको बताया कि जब वह दूध लेने के लिए जा रहा था तो रास्ते में गौरव निवासी शास्त्री कॉलोनी उसको झांसे में लेकर अपने किराये के घर के अंदर ले गया। गौरव के साथी लोकेश, प्रवेश, मिथुन, अनुराग, हिमांशु शिवम निवासी शास्त्री कॉलोनी पहले से ही घर के अंदर मौजूद थे। सभी ने हाथों में हथियार लिए हुए थे। सभी आरोपियों ने उस पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें