फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला आशा को-ऑर्डिनेटर के पति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की जिला आशा को-ऑर्डिनेटर के इंजीनियर पति की सोमवार शाम को घरौंडा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला आशा को-ऑर्डिनेटर का पति कुटैल गांव स्थित एक कंपनी में नौकरी कर घर लौट रहा था। उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर घरौंडा के पास फ्लाईओवर पर खड़े रोड रोलर से हो गई। घरौंडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग में मातम छाया है।
विज्ञापन


डाहर गांव निवासी स्वास्थ्य विभाग की जिला आशा को-ऑर्डिनेटर पूनम भान का पति धीरज कलसन (37) इंजीनियर था। वह कुटैल गांव स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। वह दो बेटियों का पिता था। पिछले चार साल से वह परिवार सहित सेक्टर 13-17 में किराए पर रहता था। वह सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से ड्यूटी पर गया था। शाम छह बजे लौटते हुए घरौंडा के पास फ्लाईओवर पर खड़े रोड रोलर से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। राहगीरों ने उसके मोबाइल से उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल धीरज को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. राजीव मान ने बताया कि लीवर पंक्चर होने के कारण धीरज की मौत हुई है। हादसे की सूचना पर जिला सिविल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन समेत तमाम डॉक्टर गांव डाहर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक धीरज छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था। उससे छोटे दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें